
दुर्ग: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस लेना चाहिए, क्योंकि किसी विभाग में हुई गलती के लिए सीधे मंत्री को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। गजेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी विभाग में हजारों कर्मचारी कार्यरत होते हैं और यदि किसी स्तर पर चूक होती है तो उसके लिए मंत्री को दोषी ठहराकर इस्तीफा मांगना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि कोई भी मंत्री यह नहीं चाहेगा कि उसके विभाग में पेपर लीक जैसी घटनाएं हों। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। विशेष रूप से नई शिक्षा नीति (NEP) लागू कर देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का काम किया है और पुरानी मैकाले शिक्षा प्रणाली से आगे बढ़ने का प्रयास किया है।









