दुर्ग:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जिले के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस योगाश्रम में योगगुरु कमलेश डी पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने योगगुरु को शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और योगा के संबंध में अंतरंग चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री साय यहां पर आयोजित मनोयोग कार्यक्रम में भी शामिल हुए और आधा घंटे तक आम नागरिकों के साथ मौन धारण किया।









