रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार का दृढ़ विश्वास है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए बिना समाज और राज्य का संपूर्ण विकास संभव नहीं।आज बृजमोहन अग्रवाल चंगोराभाठा स्थित सांस्कृतिक भवन में महतारी सिलाई केंद्र के उदघाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा यह केंद्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने सभी वार्डों में महतारी सिलाई केंद्र और महिला कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोलने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक बहन-बेटियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकें।इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी, निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, जोन-5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, अमरजीत सिंह छाबड़ा, निगम कमिश्नर विश्वदीप साहू, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।






