
रायपुर:गर्मी का रक्षक:क्या आप जानते हैं कि कच्चे आम से बना ‘आम पन्ना’ सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी लाजवाब होता है?
गर्मियों में जब लू और डिहाइड्रेशन जानलेवा हो सकते हैं, तब ये पारंपरिक पेय शरीर को ठंडक पहुंचाने का अद्भुत उपाय बन जाता है। आइए जानते हैं इसके चमत्कारी लाभ:
1. लू से बचाव करता है:
गर्मियों की लू से शरीर का तापमान असंतुलित हो जाता है। आम पन्ना शरीर को ठंडक देता है और लू लगने से बचाता है।
2. इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है:
पसीने के कारण शरीर में सोडियम और पोटैशियम की कमी हो जाती है। आम पन्ना इसे संतुलित करता है, जिससे थकान नहीं होती।
3. पाचन तंत्र मजबूत करता है:
इसमें काला नमक, भुना जीरा और पुदीना जैसे मसाले होते हैं, जो अपच, गैस और एसिडिटी से राहत देते हैं।
4. विटामिन C का बेहतरीन स्रोत:
कच्चा आम विटामिन C से भरपूर होता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनता है।
5. त्वचा को चमकदार बनाता है:
इसके एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा से विषैले तत्व बाहर निकालते हैं और चेहरे को प्राकृतिक चमक देते हैं।
6. शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता:
गर्मियों में डिहाइड्रेशन बहुत आम है। एक गिलास ठंडा आम पन्ना शरीर को तरोताजा और हाइड्रेटेड बनाए रखता है।तो इस बार गर्मियों में बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स की जगह अपनी रसोई का ‘आम पना’ अपनाएं। सेहत भी बनेगी और स्वाद भी मिलेगा।










