रायपुर:प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जगदलपुर प्रवास पर गुंडाधुर कृषि कॉलेज कुम्हरावंड में आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान वन अधिकार पत्रक धारकों के फौती पर उनके वारिसानों के नाम पर फौती-नामांतरण वन अधिकार पत्र पुस्तिका का वितरण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों किसान पुस्तिका पाकर जगदलपुर तहसील के कुम्हली निवासी धुरवा महिलाएं सुनामनी एवं बुधरी काफी हर्षित हुईं। उक्त दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने अपने सामाजिक परम्परा के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप को घुरवा समाज के पारंपरिक अंग वस्त्र टेकरा तुवाल (धुरवा गमछा) पहनाकर सम्मानित किया।

ब्रेकिंग
- गोमची में श्रीमद्भागवत कथा: योगेश तिवारी ने लिया आशीर्वाद
- पीएम आवास योजना शहरी. छत्तीसगढ़ की आवास नीति को मिला राष्ट्रीय सम्मान
- सिंगापुर SING फोरम 2026 : छत्तीसगढ़ मेंं बनेगा रेडी डेटा कैंपस सेंटर, ₹43,250 करोड़ का होगा निवेश
- नक्सल हिंसा के दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर बढ़ रहा बस्तर
- बस्तर में 3,800 से अधिक दिव्यांगजनों के पुनर्वास का महाअभियान








