रायपुर:छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही चरण पादुका वितरण योजना और सरस्वती सायकल योजना फिर से शुरू करने वाली है। आज जगदलपुर में कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री आज यहां जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान श्री साय ने रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में भेजी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव की मांग पर जगदलपुर शहर में लम्बे समय से अधूरे पड़े उच्च स्तरीय ऑडिटोरियम का निर्माण पूरा कराने के लिए 1 करोड़ की राशि भी मंजूर की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि खाते में जमा होने के मेसेज के आने की पुष्टि भी की।

ब्रेकिंग
- गोमची में श्रीमद्भागवत कथा: योगेश तिवारी ने लिया आशीर्वाद
- पीएम आवास योजना शहरी. छत्तीसगढ़ की आवास नीति को मिला राष्ट्रीय सम्मान
- सिंगापुर SING फोरम 2026 : छत्तीसगढ़ मेंं बनेगा रेडी डेटा कैंपस सेंटर, ₹43,250 करोड़ का होगा निवेश
- नक्सल हिंसा के दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर बढ़ रहा बस्तर
- बस्तर में 3,800 से अधिक दिव्यांगजनों के पुनर्वास का महाअभियान








