. 
नई दिल्ली:कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब मिल गया है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगा दी है.सिद्धारमैया कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. वहीं अब खबर ये भी आ रही है कि डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम के पद के लिए मना लिया गया है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस की आज दोपहर 1.30 बजे एक बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद पार्टी मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर देगी. इधर, शपथ ग्रहण के लिए कांथीरावा स्टेडियम में तैयारी शुरू हो गई है. पार्टी के कार्यकर्ता और कर्मचारी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गए हैं.









