
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और 22 मार्च, 2024 को ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित रिमांड के आदेश को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी है।केजरीवाल की दलील है कि गिरफ्तारी और रिमांड आदेश दोनों अवैध हैं और वह तुरंत हिरासत से रिहा होने के हैं हकदार, केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से रविवार 24 मार्च को तत्काल सुनवाई की मांग की है।








