
रायपुर:छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम और बस्तर के जनजातीय हितग्राहियों को होम-स्टे संचालन, अतिथि सत्कार और डिजिटल मार्केटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टीआरटीआई, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और आईआईएम रायपुर के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य स्थानीय परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आय बढ़ाना है।
प्रशिक्षण में होम-स्टे पंजीयन, नीति के प्रावधानों, अनुदान सहायता, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और सोशल मीडिया व ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल के जरिए पर्यटकों तक पहुंचने की जानकारी दी गई। इससे स्थानीय परिवार सीधे पर्यटकों से जुड़ सकेंगे और अपनी पारंपरिक संस्कृति, खान-पान व जीवनशैली को नई पहचान दिला सकेंगे।
सुशासन सरकार जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।







