रायपुर:आर्टिकल 370 मूवी छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। आज इस बात की घोषणा मैग्नेटो माल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श कौशल्या साय तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं वन मंत्री केदार कश्यप तथा विधायकगण भी मौजूद रहे।
इस संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिकल 370 बहुत अच्छी मूवी है और इसे सभी को जरुर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की कल्पना करना बड़ा कठिन था और माना जाता था कि इसे हटाने से घाटी में अशांति फैलेगी। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। इससे वहां न केवल अमन चैन स्थापित हुआ है बल्कि स्वतंत्रता और शांति से जीने का वातावरण भी बन गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में आर्टिकल 370 मूवी को टैक्स फ्री करने की भी घोषणा की।

ब्रेकिंग
- विप्र कॉलेज में तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का हुआ, समापन
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री
- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान – मुख्यमंत्री
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांचक संघर्ष
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस








