रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित छत्तीसगढ़ द्वारा मात्र पौने दो माह की अल्पावधि में राज्य के किसानों के हित में लिए गए फैसले से राज्य भर के किसान बेहद खुश है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी तथा 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत मिलने को लेकर जगह-जगह किसान संगठनों एवं समूहों द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिपरिषद के सहयोगी मंत्रीगणों का स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है। किसान समूहों द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत अभिनंदन का ऐसा ही नजारा आज राज्य के सुदूर वनांचल के जिला मुख्यालय नारायणपुर में देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहली बार नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम मैदान में आयोजित कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे।

ब्रेकिंग
- : जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान
- भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा
- विशेष लेख : ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी : धनंजय राठौर,अशोक कुमार
- मुख्यमंत्री ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के प्रति किया, आभार प्रकट
- लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं – मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक निर्देश








