
रायपुर: विप्र कला , वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग एवम वीतराग रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डेवेलपमेंट ऑफ इंटर्नशिप प्रोग्राम, ए फ्यूचर मॉडल विषय पर आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का समापन अंचल के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. अंजनी शुक्ला, पूर्व चेयरमैन, प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ ममता शर्मा प्राचार्य,हरिशंकर शुक्ल महाविद्यालय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
हाई ब्रीड मोड में आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रो. अंजनी शुक्ला ने कहा छात्र ईमानदारी,लगन एवं मेहनत से अपने कार्यो को करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा ने छात्रों को जीवन के हर कार्यो में इंटर्नशिप की आवश्यकता को प्रतिपादित किया। प्राचार्य डॉ मेघेश तिवारी ने छात्रों को कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया।प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र वितरित किया।

इससे पहले कॉन्फ्रेंस के तृतीय दिवस के तकनीकी की वक्ता डॉ आर्ची दुबे ICFAI यूनिवर्सिटी ने छात्रों को अपने व्याख्यान में शिक्षण तकनीकी के बारे में समझाते हुए कौशल विकास की विधियों से भी अवगत कराया एवं दूसरे सत्र में डॉ प्रमोद कुमार दुबे ने इंटर्नशिप के महत्व एवं लाभ बताते हुए तकनीकी के प्रयोग पर बल दिया।

वीतराग रिसर्च फाउंडेशन से विशेष रूप से डॉ. रोली तिवारी उपस्थित रहीं. आयोजन सचिव श्रीमती सारिका त्रिवेदी के समन्वय में संचालन श्रीमती रसिका मालवीय एवं सोनिया इसरानी द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र उपास्थित रहे।











