
रायपुर:पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के तत्व धान में पंडित हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय आयरन गेम के पहले दिन वेटलिफ्टिंग एवम बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ममता शर्मा , कर्मिष्ठ शम्भरकर,प्यारेलाल साहू, आदर्श मिश्रा, क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय के लगभग 50 महिला/पुरूष खिलाड़ी शामिल थे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक नंदू जंघेल,रूस्तम सारंग,अशोक साहू,, ललित साहू,चंद्र शेखर साहू, अजय दीप सारंग,छबि विश्वकर्मा,, कोमल सोनी,, साहिल थे।
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय के 10 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता के निर्णायक,डॉ. मेघेश तिवारी,, संजय शर्मा,माणिक ताम्रकार थे।कल शनिवार को पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।इन प्रतियोगिता का संचालन विशाल जायसवाल,, पियूष उपाध्याय,, डॉ. राजेश जंघेल द्वारा किया गया।










