रायपुर:एक ऐसी पिच पर जहां, स्ट्रोक लेना आसान नहीं था, पर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही, जब उसके नए ओपनर जोश फिलिप (8) को रवि बिश्नोई ने जल्द ही चलता कर दिया. और पहला विकेट गिरा, तो फिर भारतीय स्पिनरों को खेलना कंगारू बल्लेबाजों के लिए भारी पड़ गया. नियमित अंतराल पर उसके युवा बल्लेबाज आउट होते रहे, तो रन औसत भी लगातार बढ़ता गया. निचले क्रम में कप्तान मैथ्यू वेड (नाबाद 36) ने जरूर एक छोर पर जोर लगाया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें मदद नहीं मिली. नतीजा यह रहा कि कंगारू कोटे के 20 ओवरों में 7 विकेट पर 154 रन ही बना सके और जीत से काफी दूर रह गए. इसी के साथ भी भारत ने 20 रन से मैच जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. गुवाहाटी में पिछले मैच में पांच विकेट से हैरतअंगेज हार झेलने के बाद टीम सूर्यकुमार पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा.

ब्रेकिंग
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस
- ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 : तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा स्क्वॉश कॉम्प्लेक्स
- विप्र कॉलेज में ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इन्वेंशन इन एजुकेशन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का दूसरा दिन
- देश की 9 प्रतिभाओं में शामिल राजधानी की महिमा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत








