
रायगढ़: पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत लघु फिल्म प्रतियोगिता का समापन हुआ। 11 राज्यों के 35 जिलों से 162 फिल्म प्रविष्टियां मिलीं, वहीं रूस से भी एक फिल्म की प्रविष्टि प्राप्त हुई।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने युवाओं से स्वयं साइबर जागरूक बनने और परिवार, मित्रों व समाज को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
सात सप्ताह के अभियान में रायगढ़ जिले में करीब 2 लाख लोगों तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचा। ‘संकल्प : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के 6 विजेताओं को कुल ₹3.75 लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार तकनीक के सुरक्षित उपयोग, जनजागरूकता और युवा भागीदारी के जरिए साइबर अपराधों से सुरक्षित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत कर रही है।








