रायपुर:पुलिस द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत शैलेन्द्र नगर स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रूपये चोरी करने वाले फरार 03 आरोपी गिरफ्तार किया गया! प्रकरण में अब तक 02 महिला आरोपी सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 452/23 धारा 457, 380, 34, 411 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।








