वाराणसी :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में लाखों दीये अपना दिव्य प्रकाश बिखेर रहे हैं। देव दीपावली पर यहां के घाटों का यह दृश्य अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय है। कई देशों के राजदूत भी इसके साक्षी बने। मैं इस पुण्य अवसर पर अपने सभी परिवारजनों के कल्याण की कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हम लोग अमावस्या के दिन दीपावली मनाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा की तिथि देवताओं की दीपावली है..देव दीपावली की परंपरा कई वर्षों से यहां पर है। पीएम मोदी के कारण देव दीपावली का कार्यक्रम न केवल काशी बल्कि पूरी दुनिया का एक आध्यात्मिक कार्यक्रम बन गया है। आज काशी में लाखों दीपक जल रहे हैं और इस पूरे कार्यक्रम के साक्षी बन रहे हैं दुनिया के 70 देशों के राजनियक। ये पीएम मोदी के कारण ही संभव हुआ है इसके लिए उनका आभार..”













