
नई दिल्ली:नेशनल पेमेंट कॉरर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने गाइडलाइन में कहा है,कि अगर किसी कस्टमर ने किसी भी थर्ड पार्टी ऐप जैसे Google Pay, Paytm या Phonpe के जरिए फाइनेंशियल या नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पिछले एक साल से नहीं किया है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद हो जाएगी.
नेशनल पेमेंट कॉरर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों से ऐसे ग्राहकों की तलाश करने के लिए निर्देश दिए हैं. गाइडलाइन में कहा है कि अगर ऐसी कोई यूपीआई आईडी 31 दिसंबर 2023 तक एक्टिव नहीं होती है तो उसे 1 जनवरी 2024 से डिएक्टिव कर दिया जाएगा.







