नई दिल्ली : बढ़ता प्रदूषण लगातार परेशानी का सबब बनता जा रहा है.वायु प्रदूषण एक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली-NCR के कई स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार चला गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर राजधानी दिल्ली में एक्यूआई 453 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है.नतीजतन दिल्ली में 5वीं तक के सभी स्कूल 10 नवंबर तक बंद किये जाने का निर्णय दिल्ली सरकार ने लिया है. दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने जानकारी दी. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र 5 नवंबर तक पांचवीं तक के स्कूल बंद किए गए थे. अब इसे बढ़ाकर 10 नवंबर कर दिया गया है.







