
रायपुर:गांधी जयंती पर रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी में ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने खादी और स्थानीय उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2027 तक खादी वस्त्रों पर 25% विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही ‘सेल्फी विद खादी’ अभियान, ‘अमारी सिल्क’ ब्रांड और बस्तर के नक्सल मुक्त क्षेत्रों में नए बुनाई प्रशिक्षण केंद्रों की शुरुआत की गई।
स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को बाजार, कौशल और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। सुशासन सरकार खादी, स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय हुनर को प्रोत्साहन देकर रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के नए अवसरों को बढ़ावा दे रही है।








