
रायपुर:कुपोषण और एनीमिया से लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान। घरों से लेकर आंगनबाड़ियों और करीब 23,500 स्कूलों तक मुनगा पौधों का रोपण, पोषण वाटिकाओं को बढ़ावा और मध्याह्न भोजन में मुनगा भाजी शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। सुशासन सरकार मुनगे के माध्यम से पोषण को जन-जन तक पहुँचाकर स्वस्थ और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है।








