
रायपुर:राजधानी के प्रथम दंडी सन्यासी डॉ.इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन प्रकटोत्सव एवं शरद पूर्णिमा महामहोत्सव पर कल 25 अक्टूबर को श्री शंकराचार्य आश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा कि पराम्बा भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी की मंगला आरती प्रातः काल 6:30 बजे, प्रातःकाल 8 बजे सिद्धेश्वर महादेव का पूजन गणेश. हनुमान. भैरव. पूजन भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का प्रातः काल 7 बजे विशेष पूजन श्रंगार आरती सुबह 10:30 बजे , 11:15 ललिता सहस्त्र नाम परायण, 12:30 चौंसठ योगिनी माताओं को मालपुआ भोग, दोपहर 1:30 वृद्धाश्रम वस्त्र वितरण, अपराह्न 2:30 गौ पूजन
होगा।
आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा दंडी सन्यासी डॉ.इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन प्रकटोत्सव एवं शरद पूर्णिमा महामहोत्सव पर सायंकालीन समारोह में पंडवानी गायन 6 बजे, सायंकाल 6:30बजे से भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का पूजन , रात्रि 7:30बजे दीपार्चन, रात्रि 8 बजे तुला दान फल एवं अन्न , रात्रि 8:30 कत्थक नृत्य प्रस्तुति तथा रात्रि 9 बजे से मंचीय कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा श्रद्धालु भक्तों के द्वारा यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज का अभिनन्दन किया जाएगा।









