
रायपुर:.छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज संचालित विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा “शरद पूर्णिमा महोत्सव” का आयोजन आज 25 अक्टूबर रविवार को संध्या 6:00 बजे से किया गया है।
यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि विप्र भवन समता कॉलोनी में आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव में समाज के सदस्यों द्वारा कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही इस अवसर पर भी विप्र योग पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम उपरांत खीर प्रसादी एवं सुरुचि भोज की व्यवस्था भी रहेगी।







