
रायपुर:मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें छठवें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन के लिए विभागों की कार्ययोजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में निवेश, रोजगार, नागरिक सेवाओं में तकनीक, शहरी सुविधाएं, ग्रामीण संपर्क, जल प्रबंधन, ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को राज्य की प्राथमिकताओं में शामिल करने पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने विभागों को योजनाओं के लिए स्पष्ट, ठोस और समयबद्ध लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए, ताकि उनके प्रभाव का आकलन नागरिकों के जीवन में आए बदलाव के आधार पर किया जा सके।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार विकसित छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं को विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़कर रोजगार, निवेश, बेहतर सेवाओं और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।








