
रायपुर:67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को ₹632 करोड़ 40 लाख 4 हजार 250 की राशि DBT के माध्यम से अंतरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान करेंगे। योजना के तहत अब तक 31 किस्तों में ₹20,075.71 करोड़ की सहायता राशि दी जा चुकी है। 32वीं किस्त के भुगतान के साथ योजना के तहत अब तक कुल ₹20,708.11 करोड़ की राशि हितग्राहियों को मिल जाएगी।
महतारी वंदन योजना महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के प्रयासों को भी मजबूती दे रही है।सुशासन सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।







