
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर आदिवासी विद्यार्थियों की शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान। जशपुर के लिए ₹77.86 करोड़ की स्वीकृति से पोस्ट मैट्रिक एवं प्री-मैट्रिक छात्रावास भवनों का निर्माण होगा। इससे बालक-बालिकाओं को सुरक्षित आवास, बेहतर पढ़ाई का माहौल और दैनिक जरूरतों की सुविधाएं मिलेंगी। दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को रहने की सुविधा मिलने से पढ़ाई जारी रखने और बेहतर भविष्य बनाने के अवसर मजबूत होंगे। आदिवासी विद्यार्थियों के सपनों को शिक्षा, सुविधा और अवसरों से जोड़ रही है सुशासन सरकार।








