
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा संकल्प यात्रा से प्रेरित सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर के देवगांव स्थित पीएम श्री पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार के साथ बच्चों ने शांतिपूर्ण, शिक्षित और स्वावलंबी बस्तर बनाने का संकल्प लिया।








