
रायपुर:राज्यपाल रमेन डेका ने 17वीं अखिल भारतीय फुटबॉल एवं जिला स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
अखिल भारतीय फाइनल में तमिलनाडु पुलिस ने दल्लीराजहरा माइंस को 1-0 से हराकर खिताब जीता, जबकि विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल भरनी विजेता बना।
राज्यपाल ने कहा कि खेल शारीरिक मजबूती के साथ अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना विकसित करते हैं। आज खेल प्रतिभाओं के लिए करियर के अवसर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत जारी रखने और हार से सीख लेकर फिर मैदान में उतरने का आह्वान किया।
सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को अवसर, मंच और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।








