
रायपुर:छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की विभिन्न होटल, मोटल, रिसॉर्ट और पर्यटन इकाइयों को लीज पर देने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ‘Explore, Invest, Transform’ थीम पर प्री-एनआईटी कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया।
कॉन्फ्रेंस में निवेशकों को पर्यटन इकाइयों, लीज एवं टेंडर प्रक्रिया, सरकारी प्रोत्साहन, सिंगल विंडो व्यवस्था और PPP मॉडल की जानकारी दी गई। पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधाएं विकसित करने और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निजी निवेश बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की नई संभावनाएं प्रस्तुत करती हैं। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन सरकार पर्यटन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करते हुए पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय विकास को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।









