
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा और उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन में जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए 90 घंटे का विशेष अंग्रेजी सम्प्रेषण कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।
इससे युवाओं की अंग्रेजी में बातचीत और विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने की झिझक दूर होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा और रोजगार व उच्च शिक्षा के नए अवसरों तक पहुंच आसान होगी। सुशासन सरकार जनजातीय अंचलों के युवाओं को बेहतर शिक्षा, बढ़ते आत्मविश्वास और वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।









