
रायपुर:41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 में 10 दिनों तक शास्त्रीय नृत्य, पंडवानी, लोकसंगीत, कबीर भजन, गजल और वाद्य वादन की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।
कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु, अमित साना और जान कुमार सानू सहित देश-प्रदेश के नामचीन कलाकार अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। रायगढ़ का रामलीला मैदान महाराजा चक्रधर सिंह की कला-साधना और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत मंच बनेगा।
सुशासन सरकार कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई दे रही है।








