
रायपुर:पोला पर्व के पावन अवसर धूम धाम से ग्राम पिरदा में श्री बाल भोजली उत्सव समिति, ग्राम पिरदा द्वारा माँ भोजली विसर्जन समारोह एवं भव्य जस झांकी (रोड शो) का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता एवं सर्व सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी जी शामिल हुए और माँ भोजली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को पोली और भोजली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह में गांव की छोटी-छोटी बच्चियां और और आसपास के माताओं ने सिर पर मां भोजली लेकर पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। और भक्ती के साथ साथ पारंपरिक गीतों से ग्राम पिरदा का वातावरण पूरी तरह छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंग में रंग गया। जस झांकी एवं रोड शो के दौरान ग्रामीणों की बड़ी संख्या में बढ़
चढ़कर भाग लिया ।माँ भोजली केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, हरियाली, समृद्धि और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। मां भोजली की पूजा और विसर्जन की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसमें महिलाएं, बच्चियां और पूरा समाज मिलकर अपनी संस्कृति को जीवंत रखे हैं। ग्राम पिरदा में आयोजित इस समारोह में भी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक का रंग पूरी गरिमा के साथ दिखाई दिया। इस अवसर पर योगेश तिवारी जी ने आयोजन समिति, ग्रामवासियों, मातृशक्ति तथा विशेष रूप से भोजली लेकर शामिल हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध लोक परंपराओं और त्यौहारों से है। जब छोटे-छोटे बच्चे और गाँव के आसपास भारी संख्या आम जन उत्साह के साथ माँ भोजली की परंपरा में शामिल हुये ।ईस कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। भोजली गीत, जस झांकी, पारंपरिक रीति-रिवाज और ग्रामीणों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। धूमधाम के साथ माँ भोजली का विसर्जन किया गया तथा ग्राम की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की गई। कार्यक्रम में शामिल हुए निहाल परगनिहा जनपद सदस्य,सरपंच संजय परगनिहा ,योगेश यादव, दीपक साहू, अर्जुन ध्रव ,कैलाश यादव, किशोर यादव, ठाकुर राम निषाद,मनविश्राम यादव, राजू साहू एवं ग्रामीण शामिल हुए












