
रायपुर:उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिला कार्यालय के सभागार में गौ सेवकों एवं अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क पर विचरण करने वाले, बीमार और घायल पशुओं के रेस्क्यू, उपचार एवं संरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने गौ सेवकों से सुझाव लेकर अधिकारियों को पशु रेस्क्यू वाहन 24 घंटे संचालित करने, जरूरत वाले क्षेत्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बड़े व्यवस्थित परिसर में पशुओं के उपचार एवं विश्राम की बेहतर व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को अधिक से अधिक पैरादान के लिए प्रेरित करने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने पर भी जोर दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार पशु संरक्षण, संवेदनशील सेवा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रतिबद्ध है।









