
रायपुर:नवा रायपुर अटल नगर में देश की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी कंपनी IHCL अपने प्रतिष्ठित Ginger Hotel की स्थापना करेगी। 111 कमरों वाला यह होटल ECHT Ventures के साथ साझेदारी में ब्राउनफील्ड परियोजना के रूप में विकसित किया जाएगा।
होटल में आधुनिक कमरे, Qmin ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट, मीटिंग रूम और फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी। इससे बिजनेस यात्रियों के साथ पर्यटकों और अवकाश के लिए नवा रायपुर आने वाले लोगों को भी बेहतर हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह परियोजना नवा रायपुर के बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को नई मजबूती देगी।
सुशासन सरकार नवा रायपुर को निवेश, रोजगार, पर्यटन और आधुनिक सेवाओं के विश्वस्तरीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।








