
रायपुर:कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए एनएचएआई, वन विभाग और उद्योगों के समन्वय से मुख्य मार्गों एवं औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के निर्देश दिए।वर्षा ऋतु का लाभ उठाते हुए रायपुर-अभनपुर और रायपुर-बिलासपुर मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण एवं उनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में राज्य स्तरीय रोजगार मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।








