धमतरी:अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर जिले में खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्खनन में लगी एक जेसीबी मशीन जब्त की है। विभाग ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खनिज विभाग के अनुसार 18 जून को विभागीय टीम ने नगरी तहसील के ग्राम फरसिया में अवैध मुरूम उत्खनन में लगी टायर माउंटेड जेसीबी मशीन को जब्त किया है। इस मामले में अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है। धमतरी जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में 1 अप्रैल से 15 जून 2026 तक खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध 181 प्रकरणों में कार्रवाई और 49 लाख 24 हजार 330 रुपये की शास्ति राशि वसूल की गई है।

ब्रेकिंग
- विप्र कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
- शंकराचार्य आश्रम में चातुर्मास व्रत- सम्पूर्ति सभा का आयोजन कल
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का योगेश तिवारी ने किया, आत्मीय स्वागत
- गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण
- जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान







