
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनजीवन को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का प्रतिफल है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखंड मरवाही के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरवासन आज श्जल जीवन मिशनश् की बदौलत विकास और खुशहाली की नई मिसाल बन चुकी है। कभी भीषण पेयजल संकट से जूझने वाला यह गाँव अब घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने से आत्मविश्वास और संतोष से सराबोर दिखाई देता है।
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन ग्राम पंचायत बरवासन में ग्रामीण जीवन की तस्वीर बदल रहा है। जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित 1,367 की आबादी वाले इस गाँव के सभी 350 घरों तक अब नियमित रूप से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुँच रहा है, जिससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।









