
रायपुर:उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक महाविद्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सहभागिता को प्रोत्साहित कर उन्हें अपनी क्षमताओं को मंच देने का अवसर मिलेगा।
बैठक में 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी, 595 पदों पर सीधी भर्ती, स्नातक प्राचार्यों की पदोन्नति प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूर्ण करने तथा महाविद्यालयों में प्रवेश, शैक्षणिक गुणवत्ता और वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।









