
रायपुर: श्री राधा कृष्ण मंदिर संजय नगर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर कल 4 सितंबर को भव्य समारोह का आयोजन किया गया है।
सुभाष तिवारी व्यवस्थापक श्री राधा कृष्ण मंदिर ने एक जानकारी में कहा कि प्रातः10 बजे से भगवान का अभिषेक प्रारंभ होगा जो 12 बजे तक चलेगा ।उन्होंने कहा प्रभु जी के जन्म का उत्सव रात्रि में विगत वर्षों की तरह संपन्न होगा ।श्रद्धालु भक्तगण रात्रि में भजन तथा आयोजित विशेष पूजा में सम्मिलित होंगे। उन्होंने विगत 26 सालों से चल रहे इस कार्य में अपना अमूल्य सहयोग एवं अपनी उपस्थिति की अपील की है









