
रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) में रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे के तहत जम्मू-कश्मीर सरकार के रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग (DCPC) तथा केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET) के प्रतिनिधियों के साथ प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों की स्थापना एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने हेतु किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा के दौरान अपने सुझाव साझा किए।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में जम्मू-कश्मीर में किए जा रहे नवाचार और पहल सराहनीय हैं।








