
रायपुर;अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ” द्वारा जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 01 से 04 जून 2026 तक राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम हल्द्वानी (उत्तराखंड) में किया जा रहा है।
राज्य म्यू थाई क़संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन ने कहा कि इस यूथ राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग यूथ म्यू थाई दल के चयन हेतू राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब, बी एस पी स्कूल क्र 6, दल्लीराजहरा जिला बालोद में 01 – 03 मई 2026 को 25वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला म्यू थाई संघ बालोद एवँ राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सर्वाधिक 28 स्वर्ण, 11रजत और 06 काँस्य सहित कुल 45 पदक जीतकर बालोद ओवर ऑल चैंपियन बनी।
26 स्वर्ण पदक, 08 रजत और 04 काँस्य सहित कुल 38 पदक जीत कर रायपुर द्वितीय और 08 स्वर्ण, 05 रजत और 04 काँस्य सहित कुल 17 पदक जीत कर बस्तर तृतीय स्थान पर रहा।प्रतियोगिता के प्रथम दिन 01 मई 2025 को खिलाड़ियों का वजन, मेडिकल एवँ निर्णायक गण हेतू म्यू थाई खेल नियमो का संक्षिप्त सेमिनार हुआ।
02 मई को सेमीफाइनल तक मुकाबले खेले गए एवँ 03 मई 2025 के रात 10 बजे तक चले पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीतेश क्षत्रिय (DGM राजहरा माइंस) ने की। विशेष अतिथि के रूप में छ ग स्टेट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नवीन कालिया और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति कालिया उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि एवँ मंचस्थ अतिथियों द्वारा 2026 – 27 में अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले युवराज सिंह (जगदलपुर), समिधा अग्रवाल, प्रवीण कृष्ण जायसवाल (रायपुर) और टिकेश्वरी साहू (रायपुर, खेल एवँ युवा कल्याण दंतेवाड़ा कोच) का विशेष सम्मान किया गया ताकि राज्य के उभरते प्रतिभाशाली म्यूथाई खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिले।
राज्य म्यूथाई प्रतियोगिता में बस्तर, बालोद, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर चाम्पा, दंतेवाड़ा, कोरबा, मुंगेली एवँ रायपुर जिले के लगभग 150 खिलाड़ियों अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर आयु & वजन वर्ग अनुसार लगभग 40 सदस्यीय दल आगामी 7वीं UMAI राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप हल्द्वानी (उत्तराखंड) में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।
चैंपियनशिप में मंचस्थ अतिथि गण के सम्मुख खिलाड़ियों की फाइट एवँ म्यू थाई खेल तकनीक प्रदर्शन से वे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों ने विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया।
मुख्य अतिथि दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू और कार्यक्रम अध्यक्ष नितेश क्षत्रिय (उपमहाप्रबंधक DGM – राजहरा खदान समूह) ने आयोजन की तारीफ करते हुए अपनी और प्रबन्धन की ओर से सदैव की तरह सहयोग का आश्वासन दिया।
विशेष अतिथि नवीन कालिया ने कहा कि खिलाड़ी या तो जीतता है या सीखता है। खिलाड़ी का स्पर्धाओं में खेलना जीवन प्रबंधन का सशक्त माध्यम है।









