
रायपुर:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंग देव आज तात्यापारा भाजपा मंडल द्वारा सरस्वती नगर में आयोजित कार्यक्रम में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उपस्थित जनों के बीच प्रसाद वितरण किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बाबा साहेब के विचार हमें समानता, न्याय और सामाजिक समरसता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण हेतु संकल्पित हैं।









