रायपुर:डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन जिला समिति के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्त दान शिविर का आयोजन सिरपुर भवन आकाशवाणी लोक निर्माण विभाग सेतु परिसर में किया गया,।
शिविर में 104 कर्मचारी, अधिकारी उनके परिवार जन ने अपनी सहभागिता दिखाई एवं 18 रक्त दाताओं ने रक्त दान किया, जिसका लाभ थैलीसिमिया, सिकलिंन,ब्लड कैंसर और एचआईवी जैसे मरीजों को पूर्णत: निःशुल्क एनजीओ बैटर भारत के माध्यम से उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम का *शुभारंभ एस के कोरी मुख्य अभियंता, प्रभात सक्सेना जी कार्यपालन अभियंता, एस के गुप्ता जी कार्यपालन अभियंता, एल एन एस राठौर अनुविभागीय अधिकारी* के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के *समापन अतिथि में विशेष रूप से आलोक नागपुरे प्रान्ताध्यक्ष , चन्द्रहास साहू , राजीव नशीने कार्यपालन अभियंता, अगम दास बंजारा कार्यपालन अभियंता, एल एन एस राठौर अनुविभागीय अधिकारी, वीरेन्द्र कोशले कोषाध्यक्ष उपस्थित थे।
अलविदा गीत कार्यक्रम के अंत मे लेखराम सुखदेव द्वारा प्रस्तुत किया गया।स्वास्थ्य जांच के इस आयोजन में सिरपुर परिसर सेतु के कर्मचारियो के साथ जिला अभियंता संघ के प्रभात सक्सेना कार्यपालन अभियंता,एस बनर्जी,मोहन दास सोनकवरे सहायक अभियंता गण, उप. अभियंता गण, वरिष्ठ लिपिक गण, तथा बैटर भारत से रिया तिवारी व इशिका चन्द्राकर के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ।







