रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ आदिवासी कंवर समाज युवा प्रभाग रायपुर द्वारा आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत – 2025 करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। ऐसे पर्व और परंपराएँ समाज को एकजुट होने का अवसर देती हैं, जिससे स्नेह, सद्भाव एवं सौहार्द की भावना विकसित होती है।

ब्रेकिंग
- नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत के राजधानी आगमन पर हुआ,भव्य स्वागत:विकास
- बस्तर की राह होगी आसान, रेल कनेक्टिविटी से बढ़ेगी विकास की रफ्तार
- जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने कदम से कदम मिलाकर निभाई सहभागिता
- ‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा






