दंतेवाड़ा : गीदम विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम हिरानार में स्थित वंनाचल शिक्षा सेवा प्रकल्प संस्था में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आगमन हुआ मूलतः सुदूर ग्रामीण अंचल के निवासरत ग्रामीण आदिवासी समुदाय के छात्रों के सर्वांगीण शैक्षणिक व्यक्तित्व विकास का समर्पित उक्त शालेय संस्था में वर्तमान में 102 छात्र अध्यनरत है। 23 एकड़ में विस्तारित इस संस्था में यहां मुख्यतः अंत्योदय वनवासी परिवारों के बच्चों को आवासीय शिक्षा और संस्कार की मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। वर्तमान में एलकेजी से कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई सुविधा यहां दी जा रही है। यहां संस्था की प्राचार्य अनिता सोरी ने बताया कि इस शिक्षा सत्र में तीन नक्सल प्रभावित छात्रों ने भी यहां प्रवेश लिया है। इस क्रम उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने शालेय परिसर का अवलोकन करते हुए यहां शैक्षणिक दृष्टि से अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं पर अधिकारियों से चर्चा किया।

ब्रेकिंग
- नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री
- आयुष्मान के आलावा मरीजों से नगदी वसूला जा रहा – कांग्रेस
- नवा रायपुर में 407 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
- अग्निवीरों के लिए सरकारी सेवा में नई राह
- बाढ़ का पानी उतरते ही बस्तर में स्वास्थ्य सेवाएं हुईं सक्रिय






