
रायपुर:छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहटों में मुलभूत सुविधाएं तेजी से उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य के सुदूर अंचलों में विद्युतीकरण से 7 हजार 204 बसाहटें रोशन हुई है। इन बसाहटों में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी और राज्य अक्षय ऊर्जा विकास निगम द्वारा इन गांवों में विद्युत लाईन तथा सोलर पैनलों के माध्यम से विद्युत की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में जनमन योजना के तहत् राज्य के चिन्हांकित जनजाति बसाहटों में शत्-प्रतिशत विद्युत की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। राज्य में विशेष पिछड़ी जनजातियों से संबंधित 7292 बसाहटों में विद्युतीकरण के लक्ष्य के विरूद्ध छत्तीसगढ़ वितरण कंपनी द्वारा 7120 बसाहटों में विद्युत सुविधा पहुंचाई जा चुकी है। इसी प्रकार राज्य अक्षय ऊर्जा विकास निगम द्वारा सौर ऊर्जा के माध्यम से 172 बसाहटों के लक्ष्य के विरूद्ध 84 बसाहटों में विद्युत की व्यवस्था की गई है।








