बिलासपुर:खम्हरिया में सन् 2016 से रथ यात्रा की परंपरा जारी है।यह जानकारी देते हुए अनुराग पाण्डेय ने कहारथ यात्रा की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। इसकी शुरूआत पूर्व सांसद मनहरण लाल पाण्डेय परिवार के द्वारा , उनकी धर्मपत्नी निर्मला पाण्डेय ने श्रद्धा और समर्पण के साथ की गई थी। तब से यह परंपरा निरंतर श्रद्धा और उत्साह के साथ निर्विघ्न रूप से जारी है।
विगत 10 वर्षों से परंपरा को जारी रखने वाले अनुराग पाण्डेय ने कहा कि समय के साथ यह आयोजन अब एक भव्य धार्मिक मेले का रूप ले चुका है, जिसमें श्रद्धालुओं की विशाल सहभागिता देखने को मिलती है।रथ यात्रा के पावन अवसर पर गांव के कीर्तन मंडलियों ने भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। साथ ही रथ यात्रा में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल रहीं, जो भगवान श्री जगन्नाथ की महिमा और हमारी सांस्कृतिक विविधता की भव्यता को अत्यंत आकर्षक रूप में प्रदर्शित कर रही थीं।











