रायपुर : .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर के शिक्षाविभाग एवं कंप्यूटर विभाग द्वारा “शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का समावेश” विषय पर दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस विप्र महाविद्यालय और शासकीय के. आर डी महाविद्यालय नवागढ़ बेमेतरा, महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर एवं वीतराग रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में आज से प्रारंभ हुआ।
उदघाटन समारोह मुख्य अतिथि डा. सच्चिदानंद शुक्ला (कुलपति ,पं. रविशंकर शुक्ल वि. वि. रायपुर की गरिमामय उपस्थिति एवं ज्ञानेश शर्मा (अध्यक्ष विप्र शिक्षण समिति )की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रो.. गिरीशकांत पाण्डेय(शासकीय के. आर .डी .महाविद्यालय नवागढ़, बेमेतरा) एवं प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी (महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर) भी उपस्थित रहे।
उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ .सच्चिदानंद शुक्ल ने कहा कि डाटा साइंस और ए आई का अध्ययन भविष्य की आवश्यकता है। इसी बात को ध्यान में रखकर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में इस वर्ष से डाटा साइंस मे एम.एस.सी. प्रारंभ करने का प्रयास किया जा रहा है ।ए आई आज का विषय नहीं है, सन 1845 में बूलीनय अलजेब्रा का आविष्कार के साथ इसका प्रारंभ हो गया था। आज बायो ट्रांजिस्टर पर सफलतापूर्वक शोध के बाद चिकित्सा के क्षेत्र में आने वाले वर्षों में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। इसी प्रकार हर क्षेत्र में ए. आई. का दखल रहेगा और आने वाले 10 वर्ष में होने वाले बदलाव के लिए हमारे विद्यार्थियों और शिक्षकों को तैयार रहना चाहिए। इसलिए इस प्रकार के विषय पर सेमिनार और शोध महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर ज्ञानेश शर्मा, डॉ. गिरीश कांत पांडे एवं डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सेमिनार की उपयोगिता को वर्तमान समय के लिए आवश्यक और महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर सत्र 2024 -25 में दानदाताओं और शहीदों की स्मृति में
प्रावीणय सम्मान समारोह के अंतर्गत प्रावीणनता के आधार पर चयनित विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। डॉ. बालकृष्ण शर्मा सर्वश्रेष्ठ छात्रा सम्मान एम.पी. एड. के मनोज प्रधान को प्रदान किया गया। मनोज प्रधान ने विश्वविद्यालय मेरिट में पांचवा स्थान प्राप्त किया। शहीद राजीव पांडे सम्मान बी.एड. के प्रवीण साहू को मेरिट में आठवा स्थान आने पर प्रदान किया गया। शहीद भास्कर दीवान सम्मान वाणिज्य संकाय के विदिशा चौरसिया को प्रदान किया गया ।अभिषेक तिवारी खिलाड़ी सम्मान ऑल इंडिया लेवल पर सॉफ्टबॉल में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले नीलम नंदेश्वर को प्रदान किया गया। पवन उषा दुबे स्मृति छात्रवृत्ति वाणिज्य संकाय के तुकेश यादव ,मनोरमा सोना और लक्ष्मी पाठक को प्रदान किया गया। गणेश शंकर शुक्ल स्मृति छात्रवृत्ति बी.एड. के उपेंद्र साई को प्रदान किया गया। प्रो. के के पांडे स्मृति छात्रवृत्ति बीसीए के संभावना कौशिक और बीएससी के मुकेश बंजारे को दिया गया। गौरव शुक्ला स्मृति छात्रवृत्ति प्रबंधन विभाग के छात्र हिमांशु खरे ने प्राप्त किया।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र के अवसर पर डॉ.दिव्या शर्मा द्वारा दोनों सत्रों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ए आई का उपयोग सही दिशा में करने की बात कही।विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ए आई की उपयोगिता आने वाले समय में बहुत महत्वपूर्ण होगा ।अतः इस सम सामाजिक विषय पर सेमिनार निश्चित ही विद्यार्थी और शिक्षकों के लिए लाभकारी होगा।
प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता डॉक्टर अमितेश झा (सहायक प्राध्यापक गुरु घसीदास विश्वविद्यालय) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की नैतिकता और चुनौतियों की चर्चा छात्रों में करते हुए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में (शिक्षा, स्वास्थ्य ,बैंकिंग, व्यापार ,मनोरंजन) आदि में ए आई की महत्व को बताया एवं सत्र के अंत में छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के संतुष्टि पूर्ण उत्तर प्रदान किया। द्वितीय सत्र के ऑनलाइन सेशन के मुख्य वक्ता डॉ थीयागु सूर्या (सहायक अध्यापक शिक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्नाटक )ने शिक्षा के क्षेत्र में ए इंस्ट्रक्टर की जानकारी छात्रों को दी। इसके बाद तृतीय सत्र में प्रतिभागियो ने शोध पत्र प्रस्तुत कीये।
राष्ट्रीय कांफ्रेंस के संयोजक मण्डल के मोहित श्रीवास्तव, डॉ. प्रेम चंद्राकर व डॉ. निर्मल कुमार सहित चारों संस्थानों के प्राध्यापक गण, शोधार्थी एवं पंजीकृत प्रतिभागी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए ।
कल नेशनल कॉन्फ्रेंस के द्वितीय दिवस विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे।पश्चात शोध पत्रों का पठन होगा। समापन समारोह प्रो. कल्लोल घोष के मुख्य आतिथ्य एवं प्रो.रीता वेणुगोपाल की अध्यक्षता में संपन्न होगा इस अवसर पर डॉ. देवाशीष मुखर्जी उपस्थित रहेंगे।












