रायपुर:यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में हरियाणा स्पोर्ट्स म्यू थाई एसोसिएशन (HSMA) के द्वारा राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 14 जून 2025 तक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के इंडोर स्टेडियम, रोहतक (हरियाणा) में किया जा रहा है।दूसरे दिन 10 जून को खिलाड़ियों का वजन, टाई शीट बनाने के अलावा उदघाटन समारोह हुआ जिसके मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ के (IOA) के पर्यवेक्षक मंजीत सिंह (उपाध्यक्ष हरियाणा ओलंपिक संघ, डिप्टी डायरेक्टर विजिलेंस हरियाणा शासन) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता UMAI के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने की।उदघाटन समारोह में छत्तीसगढ़ म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन के अलावा निर्णायक मण्डल के अमन यादव, प्रणव शंकर साहू और कु हरबंश कौर को हरियाणा की लोक परंपरा अनुसार पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 29 राज्यों के लगभग 1150 खिलाड़ी, अधिकारी भाग ले रहे है।आज 11 जून को सब जूनियर वर्ग के मुकाबले प्रारम्भ हुए जिसमे जगदलपुर (बस्तर) की आरवी अवस्थी ने फाइनल में असम के खिलाड़ी को परास्त कर स्वर्ण जीत कर छ ग के पदकों का खाता खोला। राजधानी की बालिका खिलाड़ी ऐशिनी वर्मा और नित्यम साहू, बस्तर की अन्वी जैन और वेदांशी ठाकुर तथा बालोद की हिमानी डरसेना ने फाइनल में परास्त होने के पश्चात रजत पदक जीता और छ ग के पदको की संख्या 06 पहुंचाई।*
*01) आरवी अवस्थी स्वर्ण (U10yrs, -24kg)*
*02) ऐशिनी वर्मा, रजत (U10yrs, -22kg)*
*03) नित्यम साहू, रजत (U10yrs, -25kg)*
*04) अन्वी जैन, रजत (12-13yrs, -40kg)*
*05) हिमानी डरसेना, रजत (12-13yrs, -44kg)*
*06) वेदांशी ठाकुर, रजत (12-13yrs, -48kg)*
*छ ग के अन्य सभी खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल या सेमी फाइनल में है। आज देर रात, कल एवँ परसो 13 जून को चैंपियनशिप के अन्तिम दिन छ ग के पदकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।*








