रायपुर:राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत बिजली के साथ आश्रित गांव मड़वाडीह को गोद लेने की अनूठी पहल की है। इसी के तहत आज श्री डेका मड़वाडीह पहंुचे और ग्रामीणों से मिले। उन्होंने गोद ग्राम पंचायत बिजली के आश्रित गांव मड़वाडीह में जन-सभा को संबोधित किया। राज्यपाल श्री डेका ने गांव के समग्र विकास के लिए आश्वासन दिया।
राज्यपाल ने मड़वाडीह में ”एक पेड़ मां“ के नाम अभियान 2.0 के तहत आम का पौधा रोपित किया और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। वे रेडक्रॉस के यूथ वालिंटियर के साथ मिले, साथ ही नगर पंचायत राजिम में वृक्षारोपण किया, स्वच्छता दीदियों से मुलाकात की और स्वच्छता अभियान में योगदान के लिए उन्होंने आभार जताया।

ब्रेकिंग
- ’राखी के धागों के साथ सीमा पर सैनिकों तक पहुंचेंगी कवर्धा की बहनों की, शुभकामनाएं
- छात्रावासी बच्चों के बीच पहुंचे, उप मुख्यमंत्री
- नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री
- उप मुख्यमंत्री ने किया, पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा
- शिव नाम से समस्त पातक नष्ट हो जाते हैं:- डॉ.स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज








